home page

नगांव के मोरिकलोंग में देर रात दिल दहला देने वाली डकैती, चिकित्सक दंपति घायल

 | 
नगांव के मोरिकलोंग में देर रात दिल दहला देने वाली डकैती, चिकित्सक दंपति घायल


नगांव (असम), 24 अप्रैल (हि.स.)। असम के नगांव जिले के मोरिकलोंग इलाके में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली डकैती की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक चिकित्सक के घर में घुसकर लूटपाट की और चिकित्सक दंपति पर हमला किया। दोनों का इलाज जारी है।

आज पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चिकित्सक डॉ. रंजीत सैकिया के आवास को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। इस दौरान उन्होंने डॉ. सैकिया और उनकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले में घायल चिकित्सक दंपति को गुवाहाटी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉ. सैकिया की पत्नी को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश