ईंट-सीमेंट नहीं, परिवारों के सपनों का आशियाना है घर: मुख्यमंत्री सरमा
| Jul 4, 2026, 15:39 IST
गुवाहाटी, 04 जुलाई, (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि घर केवल ईंट-सीमेंट से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि हर परिवार के लिए सुरक्षा, सम्मान और सपनों का आशियाना होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य सरकार ने 27,730 करोड़ रुपये का निवेश कर लाखों परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार किया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निधि जारी करने और उसके उपयोग के मामले में असम देश में दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रमाण बताया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

