home page

होज-पोटिन रोड यातायात के लिए से खुला

 | 
होज-पोटिन रोड यातायात के लिए से खुला


इटानगर, 27 अगस्त (हि.स.)। अरुणाचल प्रेदश भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने आज होज-पोटिन रोड का दौरा किया और पुष्टि की कि यह सड़क अब यातायात के लिए खुल गया है। जो पिरछले 24 जून से भूस्खलन के काराण बंद हो गया था।

इस टीम का नेतृत्व प्रदेश भाजपा के राज्य सचिव जोरम टाट और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष टाम सियांग ने किया। उनके साथ और कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

दौरे के दौरान, टाम सियांग ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने कम समय में सड़क को फिर से खुलवाया, जिससे यात्रियों और इलाके के लोगों, खासकर पांच जिलों के निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल भारत-चीन सीमा के लिहाज से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य के पांच जिलों के लोगों की आवाजाही और ज़रूरी सामान व सेवाओं के परिवहन के लिए आर्थिक रूप से भी अहम है, जो पिछले एक महीनो से बंद पड़ा था।

प्रदेश भाजपा के राज्य सचिव जोराम टाट ने होज-पोटिन रोड के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह सड़क एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है जो केयी पान्योर, क्रा दादी, कुरुंग कुमे, अपर सुबनसिरी और लोअर सुबनसिरी सहित पांच जिलों को जोड़ती है।

उन्होंने कहा कि सड़क के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हुई थी और उन्हें लंबे रास्तों से यात्रा करने और ज़्यादा समय बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने कनेक्टिविटी बहाल करने में समय पर कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सराहना की।

टीम ने सड़क के फिर से खुलने का स्वागत किया और कनेक्टिविटी की समस्या पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों और ठेकेदारों का धन्यवाद किया।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी