बांग्लादेश में कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े हिजबुल तौहीद ने असम में खोला कार्यालय, विरोध तेज
हैलाकांदी (असम), 21 नवंबर (हि.स.)। बांग्लादेश में कट्टरपंथी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल संगठन हिजबुल तौहीद की ओर से असम के पथारकांदी में कार्यालय खोले जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
संगठन के कार्यालय उद्घाटन को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। कई स्थानीय मुस्लिम दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए असम में हिजबुल तौहीद पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है।
विरोध जताने वाले संगठनों का कहना है कि भारत में हिजबुल तौहीद जैसे संगठनों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संगठन समाज में अशांति पैदा करने के उद्देश्य से काम करते हैं।
पथारकांदी में संगठन के कार्यालय खुलने के बाद इस मुद्दे को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता और विरोध बढ़ गया है। विरोधी संगठनों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

