सरूपथार में हिट एंड रन का शिकार देवज्योति बोरगोहाईं की मौत
गोलाघाट (असम), 09 नवंबर (हि.स.)। जिले के सरूपथार में हिट एंड रन की घटना में गंभीर रूप से घायल होकर उपचाराधीन देवज्योति बरगोहाईं की जोरहाट मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (जेएमसीएच) में मौत होने आज सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। ज्ञात हो कि दुर्घटना के बाद ही देवज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के अनुसार बीते मंगलवार को की रात को एक सामान्य विवाद के केंद्र में टेंगाहोला में देवज्योति बरगोहाईं को एक थार वाहन के द्वारा तीन बार ठोकर मारकर जान से मारने की कोशिश की गयी। देवज्योति को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद से थार चला रहे फरार मुख्य आरोपित चंदनज्योति दुवरा को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए नगालैंड के डिमापुर (मेजिफेमा) से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि सरुपथार सम-जिला पुलिस अधीक्षक त्रिनयन भुइयां के नेतृत्व में डिमापुर पहुंची पुलिस की एक टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया।
वहीं फॉरेंसिक टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की बारिकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाया है। चिकित्साधीन अवस्था में युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

