home page

ऐतिहासिक लिडू में बनेगा इसरो का अनुसंधान केंद्र, 82 करोड़ से स्थापित होगा सैटेलाइट अर्थ स्टेशन

 | 
ऐतिहासिक लिडू में बनेगा इसरो का अनुसंधान केंद्र, 82 करोड़ से स्थापित होगा सैटेलाइट अर्थ स्टेशन


गुवाहाटी, 08 जुलाई (हि.स.)। द्वितीय विश्व युद्ध के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला असम का ऐतिहासिक लिडू अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान की नई पहचान बनने जा रहा है। जल्द ही यहां इसरो का अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिडू में 82 करोड़ रुपये की लागत से सैटेलाइट अर्थ स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान एवं उपग्रह संचार क्षमता को और मजबूती मिलेगी।

इस पहल के साथ ऐतिहासिक लिडू, युद्धकालीन विरासत के साथ-साथ भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी नई पहचान हासिल करेगा।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश