home page

सत्र भूमि संरक्षण के ऐतिहासिक फैसले का विभिन्न वर्गों ने किया स्वागत : मुख्यमंत्री

 | 
सत्र भूमि संरक्षण के ऐतिहासिक फैसले का विभिन्न वर्गों ने किया स्वागत : मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 31 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि सत्र की भूमि की सुरक्षा तथा असम के 250 वर्ष से अधिक पुराने सभी धार्मिक संस्थानों की विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का समाज के विभिन्न वर्गों ने हृदय से स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि असम की पवित्र विरासत, संस्कृति और विशिष्ट पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में उठाया गया यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए राज्य की समृद्ध परंपरा और धरोहर के संरक्षण की मजबूत नींव साबित होगा।

उन्होंने बताया कि इस निर्णय का स्वागत बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा नरोवा सत्र के पूज्य सत्राधिकार अम्लान ज्योति देव गोस्वामी ने भी किया है। उन्होंने राज्य सरकार के इस ऐतिहासिक कदम की सराहना करते हुए इसे असम की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश