home page

बंगाईगांव रिफाइनरी के हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी पुस्तक की प्रदर्शनी

 | 
बंगाईगांव रिफाइनरी के हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी पुस्तक की प्रदर्शनी


बंगाईगांव रिफाइनरी के हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी पुस्तक की प्रदर्शनी


बंगाईगांव रिफाइनरी के हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी पुस्तक की प्रदर्शनी


बंगाईगांव (असम), 21 सितम्बर (हि.स.)। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बंगाईगांव के तत्वावधान में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बंगाईगांव रिफाइनरी द्वारा हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी स्थान प्रकाशन, जयपुर के सहयोग से आज प्रशासनिक भवन के बी-ब्लॉक में हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन बंगाईगांव रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख तथा नराकास, बोंगाईगांव के अध्यक्ष नयन कुमार बरवा द्वारा किया गया।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बंगाईगांव रिफाइनरी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि, जागरूकता तथा पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। प्रदर्शनी में साहित्य, प्रबंधन, विज्ञान, तकनीक, व्यक्तित्व विकास तथा प्रेरणादायी विषयों से संबंधित अनेक उपयोगी हिंदी पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में बरुवा ने कहा कि हिंदी हमारे देश की सांस्कृतिक और भाषायी एकता की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने दैनिक कार्यों तथा व्यवहार में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु सभी को सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बंगाईगांव द्वारा हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कर्मचारियों को हिंदी साहित्य के अध्ययन और हिंदी में रचनात्मक लेखन के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी न केवल हिंदी भाषा के संवर्धन में सहायक होती है, बल्कि समाज में पढ़ने की संस्कृति को भी सुदृढ़ बनाती है। बंगाईगांव रिफाइनरी राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रही है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रदर्शनी का कर्मचारियों एवं अन्य आगंतुकों द्वारा उत्साहपूर्वक अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदर्शित पुस्तकों में गहरी रुचि दिखाई तथा इस पहल की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित यह हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी केवल बंगाईगांव रिफाइनरी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बंगाईगांव के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय, कोकराझार; केंद्रीय विद्यालय, न्यू बंगाईगांव; जवाहर नवोदय विद्यालय, चिरांग; जवाहर नवोदय विद्यालय, कोकराझार; आदर्श विद्यालय, सिडली; आदर्श विद्यालय, बिजनी; पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र, न्यू बंगाईगांव तथा एसएसबी, बंगाईगांव में भी आयोजित की जाएगी, जिससे हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा