home page

शिलांग में मुख्यमंत्री सरमा ने असम रेजिमेंट के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 | 
शिलांग में मुख्यमंत्री सरमा ने असम रेजिमेंट के शहीदों को दी श्रद्धांजलि


शिलांग, 29 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को शिलांग स्थित असम रेजिमेंट के युद्ध स्मारक पहुंचकर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की वीरता, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन् किया। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश