home page

असम में बाल विवाह के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: मुख्यमंत्री

 | 
असम में बाल विवाह के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य में जब तक बाल विवाह पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक इसके खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मुख्यमंत्री आज डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

डॉ. सरमा ने स्पष्ट किया कि मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर की गई हत्या किए जाने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित घटना व्यक्तिगत विवाद के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बंदूक के लाइसेंस को लेकर कहा कि आरोपित घनकांत गोगोई को हथियार का लाइसेंस असम सरकार ने नहीं, बल्कि नगालैंड सरकार ने जारी किया था। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि किन परिस्थितियों और किस माहौल में नगालैंड सरकार ने उन्हें लाइसेंस दिया था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश