home page

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने राधाष्टमी की शुभकामनाएं दीं

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने राधाष्टमी की शुभकामनाएं दीं


गुवाहाटी, 19 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को राधाष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राधारानी को भक्ति की परम अनुभूति और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की सर्वोच्च अभिव्यक्ति बताया।

सोशल मीडिया पर साझा एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राधारानी भक्ति के उस परम आदर्श का स्वरूप हैं, जिसमें परमात्मा की आध्यात्मिक उपस्थिति का अनुभव होता है। उन्होंने राधारानी को ब्रज की आराध्या और भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बताते हुए उन्हें भक्ति का सर्वोच्च आदर्श बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि श्रीराधारानी की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, भक्ति और आनंद का संचार हो तथा लोगों का जीवन सुख और आध्यात्मिक शांति से परिपूर्ण रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश