home page

मुख्यमंत्री सरमा ने केंद्रीय मंत्री पबित्र मार्घेरिटा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 | 
मुख्यमंत्री सरमा ने केंद्रीय मंत्री पबित्र मार्घेरिटा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


गुवाहाटी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को केंद्रीय विदेश और वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंत्री के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर कहा कि राज्य के साथ-साथ देश की सेवा के प्रति पबित्र मार्घेरिटा की कर्मनिष्ठा और प्रतिबद्धता सभी को प्रेरित करती है।

डॉ. सरमा ने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए केंद्रीय मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता से परिपूर्ण भविष्य की कामना की।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि जन्मदिन का यह पावन अवसर पबित्र मार्घेरिटा के जीवन में खुशियां और नई संभावनाएं लेकर आएगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश