home page

हिमंत बिस्व सरमा का नेता चुना जाना असम के लिए सौभाग्य की बात : अतुल बोरा

 | 
हिमंत बिस्व सरमा का नेता चुना जाना असम के लिए सौभाग्य की बात : अतुल बोरा


गुवाहाटी, 10 मई, (हि.स.)। असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने रविवार को कहा कि डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का भाजपा विधायक दल और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुना जाना असम के लिए “सौभाग्य की बात” है।

गुवाहाटी में नवनिर्वाचित राजग विधायकों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोरा ने कहा कि राज्य के लिए यह गर्व और सौभाग्य की बात है कि डॉ. सरमा जैसे अनुभवी नेता को दोनों विधायक दलों का नेतृत्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. सरमा के नेतृत्व में राजग सरकार विकास कार्यों को और आगे बढ़ाएगी।

इस बीच भाजपा विधायक शिलादित्य देव ने भी डॉ. सरमा के नेतृत्व का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के सभी नेताओं का पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि डॉ. सरमा अपने वादों को निभाने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं।

रविवार को गुवाहाटी में आयोजित नवनिर्वाचित राजग विधायकों की बैठक में डॉ. सरमा को औपचारिक रूप से भाजपा विधायक दल और राजग विधायक दल का नेता चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश