सिपाझार में बिजली विभाग की लापरवाही से व्यक्ति की मौत
| Jul 18, 2026, 10:23 IST
दरंग (असम), 18 जुलाई (हि.स.)। असम के सिपाझार में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिम्बेश्वर नाथ के रूप में हुई है।
बताया गया है कि वह हाई-वोल्टेज बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आज आरोप लगाया कि इलाके में यह बिजली का तार लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटका हुआ था, लेकिन बिजली विभाग ने इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने और क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

