असम में 26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
| Jul 23, 2026, 13:05 IST
गुवाहाटी, 23 जुलाई (हि.स.)। असम में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। बोरझार स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जुलाई तक राज्य सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

