home page

जुबीन हत्याकांड: 15 जुलाई को होगी संदीपन गर्ग की जमानत याचिका पर सुनवाई

 | 
जुबीन हत्याकांड: 15 जुलाई को होगी संदीपन गर्ग की जमानत याचिका पर सुनवाई


गुवाहाटी, 23 जून (हि.स.)। जुबीन गर्ग की मौत के मामले में जेल में बंद जुबीन के चचेरे भाई संदीपन गर्ग की जमानत याचिका पर मंगलवार को गौहाटी उच्च न्यायालय में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई अब 15 जुलाई को होगी।

सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने संदीपन गर्ग की ओर से पेश अधिवक्ता की दलीलें सुनीं। हालांकि, सुनवाई पूर्ण नहीं होने के कारण मामले को अगली तिथि तक स्थगित कर दिया गया।

अब 15 जुलाई को न्यायालय सरकारी अधिवक्ता की दलीलें सुनेगा। इसके बाद जमानत याचिका पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश