स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने नगांव में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
| Aug 1, 2026, 19:54 IST
नगांव (असम), 01 अगस्त (हि.स.)। असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने शनिवार को नगांव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सामागुड़ी स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) और नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की समीक्षा की।
उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य क्लब पहल और चिकित्सा अधोसंरचना की प्रगति का आकलन किया। मंत्री ने मेडिकल छात्रों से डिजिटल स्वास्थ्य, आभा आईडी और स्वस्थ जीवनशैली पर भी संवाद किया।
सिंघल ने अधिकारियों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने, कुपोषित बच्चों के लिए बेहतर पोषण सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा सामगुड़ी ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र पूर्ण रूप से चालू करने के निर्देश दिए।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

