स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और सुलभ उपचार पर जोर
| Jul 21, 2026, 20:18 IST
गुवाहाटी, 21 जुलाई (हि.स.)। असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने मंगलवार को बरपेटा, नलबाड़ी, कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और बजाली जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, चिकित्सा ढांचा, आपातकालीन सेवाएं, टीबी नियंत्रण, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विशेषकर सी-सेक्शन सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।
मंत्री ने स्कूलों में स्वास्थ्य क्लब गठन पर विशेष बल देते हुए विधायकों से जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा, विभिन्न विधायक तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

