बाढ़ प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के निर्देश
| Jul 21, 2026, 20:19 IST
गुवाहाटी, 21 जुलाई (हि.स.)। असम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जोरहाट, शिवसागर, गोलाघाट, डिब्रूगढ़ और चराईदेव जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने राहत शिविरों में नियमित स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जांच, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता तथा बाढ़ के बाद डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को चिकित्सकों की तैनाती, एम्बुलेंस सेवाओं, दवा भंडारण, रोग निगरानी व्यवस्था और राहत शिविरों में वितरित खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

