home page

अगले 20 वर्षों तक बीटीसी प्रमुख रहूंगा : हग्रामा महिलारी

 | 
अगले 20 वर्षों तक बीटीसी प्रमुख रहूंगा : हग्रामा महिलारी


कोकराझाड़ (असम), 29 जून (हि.स.)। बीटीसी प्रमुख हग्रामा महिलारी ने सोमवार को दावा किया कि वह अगले 20 वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने यह बात मीडिया से बातचीत के दौरान कही। हग्रामा महिलारी आज एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

श्रीरामपुर गेट पर कथित सिंडिकेट के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त हुए महिलारी ने कहा कि उन्हें किसी भी सिंडिकेट की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे में केवल यूपीपीएल अध्यक्ष प्रमोद बोड़ो ही बता सकते हैं और वह स्वयं किसी सिंडिकेट से परिचित नहीं हैं।

महिलारी ने प्रमोद बोड़ो के कार्यकाल में वन विभाग तथा वीसीडीसी सचिवों की नियुक्तियों को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि उन नियुक्तियों को अवैध पाया जाता है, तो उन सभी नियुक्तियों को रद्द कर संबंधित कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

हग्रामा महिलारी के इन बयानों से बीटीसी की राजनीति में नई चर्चा शुरू होने की संभावना है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश