home page

गुवाहाटी में आदतन मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

 | 
गुवाहाटी में आदतन मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद


गुवाहाटी, 16 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी की हाथीगांव थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक कथित आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद रियाजुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह कामरूप जिले के रंगिया थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी निवासी अमीनुल इस्लाम का पुत्र है और वर्तमान में कामरूप (मेट्रो) जिले के हाथीगांव थाना क्षेत्र के सुंदरबन नगर स्थित मकान संख्या 25 में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई हाथीगांव थाना केस संख्या 211/2026 के सिलसिले में की गई, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(बी) के तहत दर्ज है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की हीरो एक्सट्रीम 125आर एबीएस मोटरसाइकिल बरामद की, जिसका पंजीकरण नंबर AS-01-GN-2285 है।

पुलिस के मुताबिक, उक्त मोटरसाइकिल 14 सितंबर को सुंदर पथ, डॉट बाजार से कथित तौर पर चोरी की गई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश