home page

गुवाहाटी में युवक का शव बरामद

 | 

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी में शनिवार को एक युवक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव शहर के भांगागढ़ स्थित रुद्राक्ष मॉल के पिछले हिस्से से बरामद किया गया।

मृतक की पहचान बाहरी क्षेत्र सोनपुर निवासी सिद्धांत दास के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के मॉल की सातवीं मंजिल से गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते उसकी मौत हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय