home page

एसएसबी की प्रथम वाहिनी में हिंदी पखवाड़ा के दौरान त्रैमासिक राजभाषा रिपोर्ट की समीक्षा

 | 
एसएसबी की प्रथम वाहिनी में हिंदी पखवाड़ा के दौरान त्रैमासिक राजभाषा रिपोर्ट की समीक्षा


गुवाहाटी, 23 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी मुख्यालय में बुधवार काे हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत राजभाषा संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट ख. इबोचौबा सिंह के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय की त्रैमासिक राजभाषा रिपोर्ट का अवलोकन एवं समीक्षा की गई।

इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों को राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी कार्मिकों को कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने तथा राजभाषा संबंधी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़ा केवल एक आयोजन तक सीमित न रहकर दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के नियमित एवं प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने का माध्यम होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्मिकों ने राजभाषा हिंदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय