एसएसबी प्रथम वाहिनी के जवानों के लिए 100 दिवसीय योग
गुवाहाटी, 30 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में ए समवाय, रौता एवं बी” समवाय, भगतपारा में 100 दिवसीय योग कक्षा के तहत आज भी योग अभ्यास किया गया। इस कक्षा का मुख्य उद्देश्य जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, तनाव को कम करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु द्वारा योग के महत्व पर व्याख्यान एवं सामूहिक योगाभ्यास से हुई। इसमें प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। समवायो के जवानों ने इस कक्षा में शामिल हुए ।
इस अवसर पर दोनों समवाय प्रभारी ने कहा कि “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है। 100 दिनों तक निरंतर योग करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।” यह 100 दिवसीय योग कक्षा प्रतिदिन प्रातःकाल आयोजित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

