home page

सप्तमी पर पूजा देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

 | 
सप्तमी पर पूजा देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़


सप्तमी पर पूजा देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़


सप्तमी पर पूजा देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़


सप्तमी पर पूजा देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़


-दुर्गा पूजा के पंडाल और प्रतिमा का अनावरण

गुवाहाटी, 17 अक्टूबर (हि.स.)।

दुर्गा पूजा के उत्सव में पूरा गुवाहाटी शहर डूबा हुआ है। इलाके के कई बड़े बजट के दुर्गा पूजा पंडालों और प्रतिमाओं का अनावरण आज किया गया। हालांकि, पूजा पंडालों में प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को ही हो गया था। पूजा देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ रही है।

मालीगांव सती जयमती नगर सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूजा समिति की ओर से विशेष आयोजन किया गया है। इस वर्ष की थीम दक्षिण भारत का एक प्राचीन शिव मंदिर है।

रेस्ट कैंप कालीबाड़ी की दुर्गा पूजा इस वर्ष 78वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। 18 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा का अनावरण सांसद भुवनेश्वर कलिता ने किया। इस दौरान, इस दिन पूजा की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

पांडू कॉलेज गेट सुभाष नगर दुर्गा पूजा समिति का इस वर्ष 52वां वर्ष है। इलाके के समाजकल्याण कार्यकर्ता प्रदीप राय, देब्रत दे और सुब्रत दे ने मां की प्रतिमा का अनावरण किया। इस समय पूजा समिति के विशिष्ट व्यक्ति और सदस्य उपस्थित थे। इस वर्ष का विशेष आकर्षण पहली बार डिजिटल पद्धति से मां की प्रतिमा के अनावरण की व्यवस्था करना था। इसके बाद पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का औपचारिक अनावरण किया गया।

पांडू रिवर साइट इंस्टीट्यूट कॉलोनी की दुर्गा पूजा अपने 116वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस वर्ष आयोजकों ने चाय बागान के मनमोहक दृश्य को थीम के रूप में चुना है। पंचमी के दिन पांडू गौड़िया मठ के महाराज गोविंद महाराज ने मां की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जैविक विविधता का संदेश लेकर इस वर्ष मालीगांव कालीबाड़ी दुर्गा पूजा का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह पूजा इस वर्ष अपने 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। आयोजकों ने जैव विविधता को अपनी थीम के रूप में चुना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी शालिनी श्रीवास्तव ने किया। इसके अलावा उप महाप्रबंधक एवं सचिव अवधेश प्रसाद, सचिव नीति प्रसाद, प्रधान मुख्य अभियंता नीलमणि ब्रह्मा, (पीसीई) खानश्री ब्रह्मा, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता उत्तम प्रकाश और करुणा प्रकाश, एच. एल. पोद्दार फाउंडेशन के चेयरमैन अजय पोद्दार तथा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

विभिन्न थीम, पारंपरिक पंडाल सजावट और आकर्षक प्रतिमाओं के माध्यम से गुवाहाटी का दुर्गा उत्सव इस वर्ष भी विशेष महत्व के साथ आयोजित हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर