गुवाहाटी के पांडु में ब्रह्मपुत्र नदी में नहाने गया आठवीं का छात्र लापता
| Aug 27, 2026, 13:31 IST
गुवाहाटी, 27 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के पांडु में ब्रह्मपुत्र नदी में नहाने गए आठवीं के छात्र प्रियम डेका के लापता होने से हड़कंप मच गया। छात्र की तलाश में एसडीआरएफ की टीम गुरुवार सुबह से ही लगातार अभियान चला रही है।
परिजनों के अनुसार, प्रियम स्कूल से लौटने के बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। बताया गया है कि वह इससे पहले कभी पानी में नहीं उतरा था और उसे तैरना भी नहीं आता था।
बेटे के लापता होने के बाद उसकी मां ब्रह्मपुत्र के किनारे बैठकर फूट-फूटकर रोती रही। छात्र की तलाश में बचाव अभियान जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

