गुवाहाटी में पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
| Mar 25, 2026, 19:28 IST
गुवाहाटी, 25 मार्च (हि.स.)। कामरूप (मेट्रो) जिले के सामान्य पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रदीप कुमार कृष्णाराव डांगेई ने बुधवार को राजधानी के एसबी देवरा कॉलेज, उलुबाड़ी हाई सेकेंडरी स्कूल सहित कुल 44 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान की तैयारी का जायजा लिया।
पर्यवेक्षक ने एसबी देवरा कॉलेज और उलुबाड़ी हाई सेकेंडरी स्कूल में आज प्रिसाइडिंग अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष एवं व्यस्थित कराने के लिए तय नियमों का कड़ाई से पालन करने का सुझाव दिया। ज्ञात हो कि असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 9 अप्रैल को मतदान तथा 4 मई को मतों की गिनती होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

