जुबीन गर्ग हत्या मामले में संदीपन गर्ग ने फिर खटखटाया गुवाहाटी हाई कोर्ट का दरवाजा
| Aug 7, 2026, 13:15 IST
गुवाहाटी, 07 अगस्त (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्या मामले में जुबीन गर्ग के चचेरे भाई आरोपित संदीपन गर्ग ने एक बार फिर गुवाहाटी उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर मामले से उन्हें आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) किए जाने की मांग की है।
संदीपन गर्ग की इस याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। अपनी याचिका में उन्होंने उनके विरुद्ध चल रही आपराधिक कार्यवाही समाप्त करने और लगाए गए आरोपों से राहत देने का अनुरोध किया है।
यह मामला गायक जुबीन गर्ग की कथित हत्या की जांच से जुड़े कई आरोपितों के विरुद्ध जारी कानूनी कार्यवाही के बीच सामने आया है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

