गुवाहाटी में 13 लाख के भारतीय जाली नोट जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
| Jul 1, 2026, 12:28 IST
गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के पंजाबाड़ी इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 13 लाख रुपये के जाली भारतीय नोट जब्त किए हैं। इस मामले में तीन कथित जाली नोट तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुवाहाटी पहुंचे थे और शहर में जाली नोटों की तस्करी एवं खपाने की योजना बना रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जाली नोटों के साथ उत्तर प्रदेश पंजीकृत एक वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाली नोटों के स्रोत तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

