home page

चार शातिर चोर गिरफ्तार

 | 
चार शातिर चोर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 16 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ थाना पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से टाइल्स काटने की मशीन, कॉपर का तार समेत अन्य सामग्री बरामद की है। कॉपर तार लगभग 25 किग्रा है।

वशिष्ठ थाना पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार चोरों की पहचान सफियाल अली उर्फ हाब, रूपचांद अली उर्फ राजा, बिश्वजीत बोडो और रूपम सरकार के रूप में की गयी है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी के कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय