home page

गुवाहाटी के चांदमारी में केबल ठीक करते समय युवक की करंट लगने से मौत

 | 
गुवाहाटी के चांदमारी में केबल ठीक करते समय युवक की करंट लगने से मौत


गुवाहाटी, 20 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के चांदमारी स्थित गोस्वामी सर्विस में शुक्रवार को केबल ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाठशाला निवासी सोनमोनी बरुवा के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह केबल ठीक करने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सीढ़ी पर चढ़ते समय वह बिजली के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया।

घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय