home page

भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई को श्रद्धा के साथ कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने किया याद

 | 
भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई को श्रद्धा के साथ कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने किया याद


गुवाहाटी, 05 अगस्त (हि.स.)। भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई की 76वीं पुण्यतिथि के मौके पर बुधवार काे कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन की ओर से लोक कल्याण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई के समाधि स्थल नवग्रह श्मशान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में न्यू गुवाहाटी क्षेत्र के विधायक दिप्लुरंजन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विधायक ने कहा कि गोपीनाथ बोरदोलाई ने भारतवर्ष की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उनके मजबूत नेतृत्व क्षमता के कारण असम सुरक्षित रहा। ऐसे एक अद्वितीय व्यक्ति का आदर्श युवा पीढ़ी को अपनाना चाहिए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में कस्तूरबा सेवा आश्रम की सेविकाएं सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लिया। इस कार्यक्रम में गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के मेयर मृगेन शरणिया, अतिरिक्त जिला आयुक्त राजा वैश्य, भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई के पुत्र बलीन बोरदलोई एवं परिवार, गुवाहाटी नगर निगम के पार्षद और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय