गुवाहाटी के बेतकुची में ट्रक और कार की टक्कर में चार व्यक्ति घायल
| Jul 9, 2026, 17:51 IST
गुवाहाटी, 09 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के बेतकुची में गुरुवार को सामान से लदे ट्रक और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब सामने से आ रही एक कार ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। सभी चार घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाया और हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। टक्कर के बाद इलाके में ट्रैफिक कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

