गुवाहाटी के अहोम गांव में पुलिस की छापेमारी, तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
| Nov 6, 2026, 16:13 IST
गुवाहाटी, 06 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के अहोम गांव में गरचुक पुलिस ने अभियान चलाकर तीन संदिग्ध ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार काे बताया कि कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थों के साथ दो वाहनों को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मन्नान अहमद, अचोबा मोहम्मद और हिम्मत खान के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जब्त मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

