प्रथम वाहिनी एसएसबी ने चलाया भारत-वेस्टइंडीज एक दिवसीय क्रिकेट मैच से पूर्व एंटी-सैबोटाज चेकिंग
गुवाहाटी, 30 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट एच. इबाउचोबा सिंह के मार्गदर्शन में वाहिनी के डॉग स्क्वाड द्वारा असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भारत बनाम वेस्टइंडीज एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मैच आरंभ होने से पूर्व एंटी-सैबोटाज चेकिंग की गई।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डॉग स्क्वाड द्वारा स्टेडियम परिसर एवं निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से चेकिंग की गई। इस ड्यूटी के दौरान एचसी/जीडी महेंद्र कुमार, डॉग रस्टी (ईडी) तथा डी/एच सीटी/जीडी सागर रवींद्र कट्टीमनी ने सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
प्रथम वाहिनी एसएसबी द्वारा महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने तथा एंटी-सैबोटाज चेकिंग के माध्यम से संभावित सुरक्षा खतरों की समय रहते पहचान एवं रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

