home page

'गौहाटी यूनिवर्सिटी कॉन्क्लेव' संपन्न

 | 
'गौहाटी यूनिवर्सिटी कॉन्क्लेव' संपन्न


गुवाहाटी, 28 अगस्त (हि.स.)। युवा समाज, उद्यमिता, शिक्षा और नेतृत्व की नई संभावनाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से गौहाटी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर छात्र संघ की पहल पर शुक्रवार को बिरिंची कुमार बरुवा सभागार में पहली बार एक विशेष और रंगारंग कार्यक्रम के रूप में 'गौहाटी यूनिवर्सिटी कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के बीच आत्म-विकास, नेतृत्व कौशल, उद्यमी सोच और समकालीन तकनीकी ज्ञान के विकास के लिए एक नए मंच के रूप में इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था।

स्नातकोत्तर छात्र संघ के अध्यक्ष गुंजन डेका के स्वागत भाषण से शुरू हुए इस कार्यक्रम में असम के शिक्षा मंत्री डॉ. रानोज पेगु ने मुख्य अतिथि के रूप में उपास्थित थे। उन्होंने शिक्षा, युवा समाज और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव की आवश्यकता और संभावनाओं पर एक महत्वपूर्ण भाषण दिया।

सम्मानजनक अतिथि के रूप में उपस्थित दिसपुर के विधायक प्रद्युत बोरदोलोई ने देश की युवा शक्ति से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस युग में अपनी दक्षताओं के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए कुलपति ने आत्म-विकास को आज की युवा शक्ति की सबसे बड़ी ताकतों में से एक बताया और ज्ञान, कौशल व आत्मविश्वास के साथ खुद को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

इस कॉन्क्लोव में एम्पोवेरिंग यूथस ऑफ असम फ़ॉर डेवलप्ड असम, टोवार्डस विकसित भारत, आदि विषयों पर विशिष्ट वक्ताओं ने अत्यंत आकर्षक और उपयोगी व्यख्यान प्रस्तुत किए।

सहायक रजिस्ट्रार डॉ. हिरकज्योति शर्मा द्वारा संचालित इस उद्घाटन समारोह में रजिस्ट्रार प्रोफेसर उत्पल शर्मा, कक्षाओं के सचिव डॉ. रंजन कुमार काकति सहित कई प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर