home page

शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में अर्हता को सरकार करेगी प्रायोजित

 | 

इटानगर, 18 अप्रैल (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के उन छात्रों को प्रायोजित करेगी जो वैश्विक स्तर पर शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे।

राज्य सरकार की यह एक नई पहल है, जैसा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के माध्यम से बताया।

उन्होंने कहा है कि भारत में अरुणाचल प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो शीर्ष 150 वैश्विक विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी