राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियो कि डीए और डीआर में की वृद्धि
इटानगर, 06 नवंबर (हि.स.)। अरुणाचर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों तथा पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके साथ ही 1 जुलाई, 2026 से यह दर 60% से बढ़कर 63% हो जाएगी।
इसकी घोषणा अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से की है। उन्होंने कहा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों को एक उपहार मिला है। बढ़े हुए डीए और डीआर का लाभ राज्य सरकार के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी मिलेगा।
यह जुलाई से अक्टूबर 2026 की अवधि का बकाया नकद रूप में दिया जाएगा।
यह बकाया राशि कर्मचारियों के वेतन खातों और पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों के पेंशन खातों में जमा कर दी जाएगी।
बढ़ा हुआ डीए और डीआर नवंबर 2026 के वेतन और पेंशन के साथ जोड़कर दिया जाएगा। सरकार ने यह घोषणा दिपवाली के मौके पर की है।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

