राज्यपाल ने डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
गुवाहाटी, 05 नवंबर (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुरुवार को लोक भवन में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भूपेन हजारिका एक महान संगीत प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने अपनी दूरदर्शी रचनाओं के माध्यम से भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार किया। अपने भावपूर्ण संगीत और प्रभावशाली गीतों के जरिए उन्होंने मानवता, सामाजिक सद्भाव, समानता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि डॉ. हजारिका की कालजयी रचनाएं आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के दिलों में गूंज रही हैं। उनकी समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत बनी रहेगी।
राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भूपेन हजारिका के योगदान को असम सहित पूरा देश सदैव याद रखेगा।
इस अवसर पर राज्यपाल के आयुक्त एवं सचिव एसएस मीनाक्षी सुंदरम सहित लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महान कलाकार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

