home page

राज्यपाल ने लोक भवन में आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों से किया संवाद

 | 
राज्यपाल ने लोक भवन में आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों से किया संवाद


गुवाहाटी, 26 नवम्बर (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुरुवार को लोक भवन में असम-मेघालय कैडर के छह आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद किया।

इस दौरान राज्यपाल ने युवा अधिकारियों से अपने कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी, समर्पण और उच्च पेशेवर मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा मूल रूप से समाज की सेवा है। इसलिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और करुणा के साथ करना चाहिए।

आचार्य ने कहा कि पुलिस बल में जनता का विश्वास कायम करने और उसकी विश्वसनीयता मजबूत करने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता तथा जनसेवा की भावना बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा अधिकारी अपने नैतिक आचरण और समर्पण के माध्यम से पुलिस सेवा की गरिमा बनाए रखेंगे तथा सुशासन और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देंगे।

इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस के डीआईजी डॉ. रॉबिन कुमार ने राज्यपाल को प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। राज्यपाल के ओएसडी डॉ. श्याम नारायण, सशस्त्र पुलिस की एआईजी यांगचेन डोमा और राज्यपाल के पीपीएस डॉ. एसएन भौमिक भी उपस्थित रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश