home page

नलबाड़ी के जागरा गांव में मॉडल विलेज डेवलपमेंट कार्यक्रम का राज्यपाल ने किया शुभारंभ

 | 
नलबाड़ी के जागरा गांव में मॉडल विलेज डेवलपमेंट कार्यक्रम का राज्यपाल ने किया शुभारंभ


गुवाहाटी, 26 मई, (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंगलवार को नलबाड़ी जिले के जागरा गांव में मॉडल विलेज डेवलपमेंट कार्यक्रम का उद्घाटन किया और गांवों को आत्मनिर्भर एवं समग्र विकास का केंद्र बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और वैज्ञानिक खेती को ग्रामीण विकास का आधार बताया। उन्होंने महात्मा गांधी के ग्राम विकास के विचार तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत गांव ही मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।

कार्यक्रम के तहत लगभग 200 किसानों और लाभार्थियों को मृदा परीक्षण किट, उन्नत किस्म के धान बीज, नींबू के पौधे, वर्मी बेड तथा 2000 पोल्ट्री चूजे वितरित किए गए। राज्यपाल ने गांववासियों और जागरा एलपी स्कूल के विद्यार्थियों से भी संवाद किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश