राज्यपाल ने लोंगते पर्व की दी शुभकामनाएं
इटानगर, 14 अप्रैल (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक ने मंगलवार को राज्य के
लोगों को लोंगते पर्व के पवित्र अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की
कि इस शुभ पर्व की भव्यता और पवित्रता सभी के लिए स्थायी सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएगी।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि लोंगते एक अनूठा और अत्यंत अर्थपूर्ण पर्व
है, जिसकी विशेषता यह है कि इसे बिना किसी बलि या वरन्तु के
मनाया जाता है। हमारे लोगों की कृषि परंपराओं में निहित यह पर्व उर्वरता, विकास और मनुष्य, पशु और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व मानव जाति के कल्याण के लिए दयालु आत्माओं का आह्वान करने, प्रचुर फसल, प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा और कृषि को खतरे में डालने
वाले कीटों और रोगों से मुक्ति के लिए आशीर्वाद मांगने में हमारे पूर्वजों की
बुद्धिमत्ता को दर्शाता है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि इस शुभ अवसर पर, मैं सर्वशक्तिमान डोनी पोलो से प्रार्थना करता हूं कि वे हम
सभी को शांति, सद्भाव और समृद्धि प्रदान करें और प्रत्येक जीवित प्राणी के
कल्याण की रक्षा करें।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

