नशामुक्त और संस्कारवान युवा ही विकसित भारत की आधारशिला : राज्यपाल
| Aug 2, 2026, 18:16 IST
गुवाहाटी, 02 अगस्त (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि नशामुक्त, अनुशासित और संस्कारवान युवा ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेंगे।
उन्होंने कहा कि 100 सप्ताह का यह राष्ट्रव्यापी अभियान जनजागरूकता, व्यवहार परिवर्तन और जनभागीदारी को बढ़ावा देगा। राज्यपाल ने परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया तथा युवाओं से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग कर नशामुक्त समाज का संदेश फैलाने की अपील की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

