कॉटन विश्वविद्यालय के 126वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
गुवाहाटी, 27 मई (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बुधवार को कॉटन विश्वविद्यालय के 126वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया और मेधावी स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों को गवर्नर एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कॉटन विश्वविद्यालय को पूर्वोत्तर का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बताते हुए इसके साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक योगदान की सराहना की। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त छात्रों को बधाई देते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रख्यात शिक्षाविद सौरभ पाल ने स्थापना दिवस व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कुलपति रमेश चंद्र डेका, रजिस्ट्रार डॉ. हीरेन डेका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

