डॉ. मधुमिता बरुवा ने असम महिला विश्वविद्यालय की कुलपति के रूप में ली शपथ
गुवाहाटी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित एक समारोह में डॉ. मधुमिता बरुवा को असम महिला विश्वविद्यालय की कुलपति के पद की शपथ दिलाई।
लोक भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही शुरू करने से पहले राज्यपाल के आयुक्त एवं सचिव एसएस मीनाक्षी सुंदरम ने राज्यपाल से अनुमति मांगी।
समारोह में असम के मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा, राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव नारायण कोंवर तथा गौहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ननी गोपाल महंत उपस्थित थे।
इसके अलावा भट्टदेव विश्वविद्यालय, श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, असम पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय तथा कृष्णकांत हैंडिक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति भी समारोह में शामिल हुए।
उच्च शिक्षा निदेशालय की निदेशक पोमी बरुवा सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

