home page

ड्रग्स के खिलाफ सरकार बेहद सख्त, 2021 से मामलों में दस गुना वृद्धि: पीयूष हजारिका

 | 
ड्रग्स के खिलाफ सरकार बेहद सख्त, 2021 से मामलों में दस गुना वृद्धि: पीयूष हजारिका


गुवाहाटी, 13 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है। राज्य के मंत्री पीयूष हजारिका ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

मानकाचर से कांग्रेस विधायक के प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि 12 वर्ष पहले की तुलना में हाल के वर्षों में ड्रग्स से जुड़े मामलों में लगभग दस गुना वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के कारण ड्रग्स के खिलाफ व्यापक स्तर पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

मंत्री ने सदन को बताया कि पिछले पांच वर्षों में औसतन लगभग 100 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश