न्यू बंगाईगांव स्टेशन पर एक करोड़ से अधिक का सोना जब्त, एक गिरफ्तार
| Apr 23, 2026, 11:08 IST
बंगाईगांव (असम), 23 अप्रैल (हि.स.)। न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमर अली के रूप में हुई है, जिसके पास से 582 ग्राम सोना बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सोना बरपेटा से बिहार ले जाया जा रहा था। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में परिवहन के दौरान सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए सोने को जब्त कर लिया।
मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि सोने के स्रोत और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

