नशे में धुत व्यक्ति ने अपने घर में लगाई आग
गोलाघाट (असम), 16 अप्रैल (हि.स.)। गोलाघाट जिलांतर्गत बोकाखात इलाके में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा नशे में धुत होकर अपने घर में आग लगाए जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
असमिया नव वर्ष के बोहाग माह के पहले दिन यानी बुधवार रात को बोकाखात में एक भयानक आग लगने की घटना प्रकाश में आई। यह आग बोकाखात नगरपालिका के 9 नंबर वार्ड के पूर्व ज्योतिपुर मोहमाइकी गांव में लगी। पारिवारिक कलह के कारण नशे की हालत में धुत भाइटी राजोवा नामक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया और फिर अपने घर में आग लगा दी।
स्थानीय गांव रक्षक दल ने बताया कि राजोवा ने अपने घर में आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर बोकाखात पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचकर आग को बुझाया, हालांकि आग में घर पूरी तरह जला गया। फिर भी, आग लगने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

