गुवाहाटी नगर निगम ने 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत की
गुवाहाटी, 16 नवंबर (हि..स.)। गुवाहाटी नगर निगम ने सोमवार से शहर में 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की। ‘शतदिन शत अभियान’ शीर्षक से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को गति देने के साथ-साथ शहर के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
‘संकल्प से सिद्धि तक, स्वच्छता से विकास तक’ के संदेश के साथ इस 100 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से नगर निगम शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाने पर विशेष जोर देगा।
नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य निर्धारित लक्ष्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करना और गुवाहाटी को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर बनाना है। अगले 100 दिनों तक अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

