home page

विश्व शौचालय दिवस पर गुवाहाटी में नए सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

 | 
विश्व शौचालय दिवस पर गुवाहाटी में नए सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन


गुवाहाटी, 19 नवंबर (हि.स.)। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) ने शहर में सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। जीएमसी के '100 दिन, 100 पहल' अभियान के तहत महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल (एमएमसीएच) के निकट नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर गुवाहाटी के विधायक विजय गुप्ता और जीएमसी के महापौर मृगेन शरणिया ने संयुक्त रूप से शौचालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पानबाजार में एक अन्य सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए आधारशिला भी रखी गई।

इस पहल का उद्देश्य शहर में सार्वजनिक स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना तथा आम नागरिकों, मरीजों के परिजनों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

जीएमसी का '100 दिन, 100 पहल' अभियान शहर में नागरिक सुविधाओं के विकास और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश